Spread the love

अधिवेशन में गूंजा DA, एरियर और 4-9-14 का मुद्दा

कुल्लू, करंट न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ, जिला कुल्लू के जिला अधिवेशन में कर्मचारी नेता हितेंद्र साहसी को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। उनके अध्यक्ष बनते ही महासंघ के पदाधिकारियों और कर्मचारी साथियों ने उन्हें बधाई दी।

*अधिवेशन में दिग्गजों का जमावड़ा*

इस अधिवेशन में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश ठाकुर, प्रदेश प्रेस सचिव पंकज शर्मा, जिला मंडी के अध्यक्ष हेत राम शर्मा, मंडी जिला प्रभारी विजय कुमार, प्रिया ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

*मंच से गूंजी कर्मचारियों की मांगें*

अधिवेशन में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर जोरदार चर्चा हुई। महासंघ ने सरकार से मांग रखी कि लंबित महंगाई भत्ते (DA) की किस्तें तुरंत जारी हों। DA, वेतन एरियर और छठे वेतन आयोग के एरियर का भुगतान हो। न्यूनतम वेतन में वृद्धि और 4-9-14 ACP सहित वित्तीय लाभ दिए जाएं। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरा जाए।

*TET प्रभावित शिक्षकों को मिला समर्थन*

अधिवेशन में TET प्रभावित शिक्षकों की समस्याओं को भी उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों की मांगों को मानवीय दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए।

*‘कर्मचारी हित सर्वोपरि’ – हितेंद्र साहसी*

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हितेंद्र साहसी ने कहा, “कर्मचारी हित हमेशा सर्वोपरि रहेगा। हम सरकार के साथ मैत्रीपूर्ण और रचनात्मक वार्ता से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करवाएंगे। संगठन ‘राष्ट्र हित, कर्मचारी हित’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ेगा।”

उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!