कुल्लू, करंट न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश जलशक्ति विभाग अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू कार्यकारिणी के त्रैवार्षिक चुनाव जलशक्ति विभाग विश्राम गृह महोल में संपन्न हुए।
चुनाव प्रदेशाध्यक्ष एल.डी. चौहान की अध्यक्षता में करवाए गए, जबकि जलशक्ति विभाग NGO जिला सिरमौर के पूर्व प्रधान रविंदर ठाकुर ने चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।
एनजीओ फेडरेशन के दिग्गज रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला कुल्लू एनजीओ फेडरेशन के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, महासचिव तेजा सिंह तथा पशुपालन विभाग कर्मचारी संघ कुल्लू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

किसे क्या मिला पद – देखें पूरी लिस्ट
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में राकेश कुमार को अध्यक्ष, गुलजारी लाल को महासचिव, धर्मपाल ठाकुर को कोषाध्यक्ष, गायत्री दत्त को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीवन चंदेल को मुख्य सलाहकार, राम लाल और हुकम चंद को उपाध्यक्ष, चमन लाल और योगिन्दर सिंह को संगठन सचिव चुना गया।
नए अध्यक्ष बोले – कर्मचारियों के मुद्दे प्रमुखता से उठाएंगे
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के हर ज्वलंत मुद्दे को विभाग और सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा एल.डी. चौहान के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर महासंघ को और मजबूत किया जाएगा।
वहीं प्रदेशाध्यक्ष एल.डी. चौहान ने बताया कि 11 जिलों की कार्यकारिणी के चुनाव पूरे हो चुके हैं और जल्द ही राज्य कार्यकारिणी के संवैधानिक चुनाव भी करवाए जाएंगे।