करंट न्यूज़ ब्यूरो
पतलीकूहल (कुल्लू)
आयुष विभाग कुल्लू द्वारा उपमंडल कटराई के सौजन्य से पंचायत घर नग्गर में बहु विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का शुभारंभ मनाली विधानसभा विधायक भुवनेश्वर गौड़ द्वारा हुआ। जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस कैंप में 167 व्यक्तियों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई तथा 54 व्यक्तियों के रक्त के नमूना की जांच मधुमेह आदि रोगों के लिए की गई। मुख्य रूप से संधि शूल, श्वास कास, रक्ताल्पता, मधुमेह, उदर रोग व त्वक रोगों की जांच करके निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।
शिविर में योग प्रशिक्षक हरदेई व कल्पना द्वारा स्वस्थ जीवन शैली हेतु विभिन्न आसनों की जानकारी प्रदर्शन द्वारा प्रस्तुत करके लोगों को योग के प्रति जागरूक किया।
कैंप में डॉक्टर जसविंदर कपूर, डॉक्टर प्रभुलाल, डॉ दिव्या, आयुष फार्मासिष्ट देवराज, ज्ञानचंद, ओम प्रकाश के साथ-साथ केवलाराम तथा आलम चंद ने अपनी सेवाएं दी।

इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ हरीश भारद्वाज उप मंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ नताशा ठाकुर भी उपस्थित रहे।
उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रधान व सदस्यों का इस कैंप को सफल बनाने में सहयोग के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया।
Ayush pharmacy officer hh jnab soch samjh ke likha karo