पतलीकूहल (कुल्लू), करंट न्यूज : पतलीकूहल में शराब ठेके के सेल्जमैन द्वारा एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार पतलीकूहल में नग्गर रोड़ पर बीडीओ और बिजली दफ्तर के समीप खुले ठेके पर सोमवार सुबह शराब के ठेके में सेल्समैन ने स्थानीय युवक को ठेके के अंदर खींच कर बुरी तरह से पीट डाला।
स्थानीय युवक विक्की ने अन्य लोगों की मदद से उसे सेल्समैन के चंगुल से छुड़ाया। हंगामा देख ठेके के बाहर लोगो की भीड़ जमा हो गई। बिना देरी किए पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।

हालांकि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया । इस बारे में पतलीकूहल थाना उप निरीक्षक रजत ने जानकारी देते हुए कहा कि युवक और सेल्समैन में कुछ गलतफ़हमी के कारण आपस में झगड़ा हुआ था अब दोनो पक्षों ने समझौता कर लिया हैं।
वही स्थानीय लोगों का कहना है कि इस शराब के ठेके की वजह से अक्सर यहां पर कुछ न कुछ होता रहता है। स्थानीय निवासियों ने ठेके को यहां से हटाने की मांग की है। ताकि यहां पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहे।
समझौता हो गया या किसी ने मलाई खाई