Spread the love

शिमला, करंट न्यूज़ : नशे के खिलाफ शिमला पुलिस ने एक ही दिन में तीन जगहों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए *कुल 5 तस्करों को गिरफ्तार* किया है और उनके कब्जे से *कुल 39 ग्राम चिट्टा/हेरोइन* बरामद की है।

*शोघी में बस चेकिंग के दौरान पकड़ा गया पहला तस्कर – 8 ग्राम चिट्टा बरामद*

बीते दिन स्पेशल सेल शिमला की टीम पुलिस चौकी शोघी के पास नाकाबंदी और बसों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान एक बस में सवार *रजत वेक्टा पुत्र रमेश वेक्टा, उम्र 31 वर्ष, निवासी ठियोग, जिला शिमला* के कब्जे से लगभग 8 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस थाना वेस्ट में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

*रामपुर के रोपड़ू नाला में कार से 11.5 ग्राम चिट्टा बरामद*

दूसरी कार्रवाई में डिटेक्शन टीम रामपुर ने रचोली के नजदीक रोपड़ू नाला में एक कार की तलाशी ली। कार में सवार तीनों व्यक्तियों के कब्जे से *कुल 11.5 ग्राम चिट्टा* बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी:
*विकेश पुत्र सुरेंद्र सिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी रामपुर, शिमला*

– *पंकज शर्मा पुत्र रोशन लाल शर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी रामपुर, शिमला*

– *पुष्पेंद्र उर्फ पुशी पुत्र नीलम चंद, उम्र 32 वर्ष, निवासी निरमंड, कुल्लू*

पुलिस थाना रामपुर में मामला दर्ज किया गया। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से *5 दिन का पुलिस रिमांड* मिला है।

*लोअर डकोलड़ में पिकअप से निकला चिट्टा, एक गिरफ्तार*

तीसरी कार्रवाई में डिटेक्शन टीम उपमंडल रामपुर ने वजीर बावड़ी-ब्रौ संपर्क सड़क पर लोअर डकोलड़ के पास गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में खड़ी एक पिकअप गाड़ी की जांच की।

स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में तलाशी लेने पर चालक सीट के साथ बिछे फुटमैट के नीचे से एक पारदर्शी एयरटाइट प्लास्टिक पुड़िया मिली, जिसमें *लगभग 19.5 ग्राम चिट्टा* था।

इस मामले में *खुशवंत पुत्र सतेंद्र सिंह, निवासी रामपुर, शिमला* को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस थाना रामपुर में मामला दर्ज किया गया है।

तीनों मामलों में आगामी अन्वेषण जारी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!