Spread the love

शिमला, करंट न्यूज़
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सोमवार को राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़ा तबादला किया है।

सरकार ने 54 एचपीएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी है। इस फेरबदल में एसपी, एएसपी और डीएसपी स्तर के कई अहम बदलाव शामिल हैं।

मुख्यालय और सुरक्षा विंग में बड़े बदलाव

मुख्यमंत्री सुरक्षा के एसपी शिव कुमार को अब शिमला में सुरक्षा एवं खुफिया पुलिस का अधीक्षक बनाया गया है। भूपिंदर सिंह नेगी को प्रथम सशस्त्र पुलिस बटालियन जुन्गा का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।

सोलन के एएसपी राज कुमार को पुलिस मुख्यालय शिमला में एएसपी लीव रिजर्व का जिम्मा सौंपा गया है। संतोष कुमार शर्मा को एएसपी सीआईडी शिमला और प्रवीण धीमान को एएसपी सीआईडी मंडी लगाया गया है।

साइबर और नारकोटिक्स विंग में नई तैनातियां

मंडी साइबर क्राइम से एएसपी मनमोहन सिंह का तबादला कुल्लू किया गया है।
बीर बहादुर अब एएसपी साइबर क्राइम मंडी होंगे, जबकि कुलदीप कुमार को एएसपी साइबर क्राइम कांगड़ा की जिम्मेदारी मिली है।

सुरिंद्र कुमार को ऊना से हटाकर कुल्लू एएनटीएफ का एएसपी बनाया गया है। योगेश रोल्टा को एएसपी एएनटीएफ शिमला तैनात किया गया है।

जिलों में बदले कई एएसपी

नरिंद्र कुमार को एएसपी सिरमौर नाहन, अजय कुमार-1 को एएसपी ऊना, संजीव कुमार-1 को एएसपी कांगड़ा धर्मशाला, रमेश कुमार शर्मा को एएसपी सोलन और प्रताप सिंह को एएसपी बिलासपुर लगाया गया है।
खजाना राम को एएसपी एसडीआरएफ मंडी, राम प्रसाद को एएसपी कांगड़ा धर्मशाला, हेमंत कुमार को कमांडेंट होमगार्ड्स कुल्लू और लाल मान को एएसपी 5वीं आईआरबीएन बस्सी का पदभार दिया गया है।
तजिंदर कुमार वर्मा को एसडीपीओ जवाली नियुक्त किया गया है।

डीएसपी स्तर पर भी व्यापक बदलाव

डीएसपी स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण तबादले किए गए हैं।
अमर सिंह को डीएसपी क्राइम सीआईडी, मनोज कुमार-2 को डीएसपी मुख्यालय कुल्लू, विक्रम चौहान को डीएसपी मुख्यालय शिमला और सिद्धार्थ शर्मा को डीएसपी मुख्यालय सिरमौर लगाया गया है।

संजय शर्मा को एसडीपीओ ज्वालामुखी बनाया गया है और वे अगले आदेश तक एसडीपीओ देहरा का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।
अनिल कुमार-4 को डीएसपी विजिलेंस बद्दी, अजय ठाकुर को डीएसपी विजिलेंस शिमला, शेर सिंह को एसडीपीओ डाडासीबा, वरुण पटियाल को एसडीपीओ भावानगर, मंगत राम को एसडीपीओ संगड़ाह और गौरी दत्त को एसडीपीओ ठियोग तैनात किया गया है।

अन्य अहम नियुक्तियां

राज कुमार को एसडीपीओ बंजार, वीरी सिंह को एसडीपीओ काजा, नितिन चौहान को एसडीपीओ सुंदरनगर, रश्मि शर्मा को एसडीपीओ नादौन, विक्रांत बोंसरा को एसडीपीओ मनाली, राजेश कुमार को एसडीपीओ कांगड़ा और हरीश कुमार-1 को एसडीपीओ बड़सर लगाया गया है।

डॉ. प्रतिभा चौहान को डीएसपी लीव रिजर्व शिमला, क्षमा दत्त को डीएसपी पहली आईआरबीएन बनगढ़, विजय कुमार को डीएसपी दूसरी आईआरबीएन सकोह, भरत भूषण को डीएसपी चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एचपीयू शिमला और निशा कुमारी को डीएसपी मुख्यालय केलांग का जिम्मा सौंपा गया है।
रीता देवी को स्टाफ ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया गया है।

सरकार के इस बड़े फेरबदल को कानून व्यवस्था को और मजबूत करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने से जोड़कर देखा जा रहा है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!