कुल्लू : लोक निर्माण विभाग, सर्किट हाउस कुल्लू में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले *मोहिंदर सिंह शर्मा* के सेवानिवृत्त होने पर उनके गृह ग्राम *पलाच (कलियुनि) बंजार* में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा।
परिवार और ग्रामवासियों ने 10 सोमवार को *देव आगमन एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह* का आयोजन तय किया है। समारोह की शुरुआत आराध्य देवता *श्री कांढे नाग जी* के आशीर्वाद से होगी।
*सभी को सादर आमंत्रण*
आयोजकों द्वारा निमंत्रण पत्र भेज कर उनके दोस्तों, रिश्तेदारों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों सहित समस्त क्षेत्रवासियों को सपरिवार आमंत्रित किया है। आयोजकों ने सभी शुभचिन्तकों व रिश्तेदारों आग्रह किया है कि वह कार्यक्रम में पहुंचकर समारोह की शोभा बढ़ाएं और अपना स्नेह व आशीर्वाद प्रदान करें।
*ये रहेंगी कार्यक्रम की विशेषताएं*
आयोजको के अनुसार कार्यक्रम के दौरान देव आगमन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और लाइव शो प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही उपस्थित सभी लोगों के लिए स्वादिष्ट सह भोज की व्यवस्था भी रहेगी।
ग्रामवासियों का कहना है कि मोहिंदर सिंह शर्मा ने लोक निर्माण विभाग में अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाई है। सेवानिवृत्ति के अवसर पर देव कृपा के सानिध्य में उनका सम्मान करना पूरे गांव के लिए गर्व की बात है।