Spread the love

केलंग | करंट न्यूज़:
विधायक लाहुल-स्पीति अनुराधा राणा ने मंगलवार को *ग्राम पंचायत गुशाल* के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों का दौरा कर आमजन से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

*7 गांवों में जनसम्पर्क और निरीक्षण

इस दौरान विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गुशाल, मूलिंग, शिफ्टिंग, बरगूल, विशवकर्मा कला मंडल केलांग, तिंगचे और शाशुर गौंपा का दौरा किया।

गांव-गांव जाकर विधायक ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोगों ने अपनी मांगें और परेशानियां उनके सामने रखीं। विधायक ने हर मुद्दे को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

*विकास कार्यों में लाएं तेजी: विधायक

जनसंवाद के साथ-साथ विधायक ने क्षेत्र में चल रहे *विकासात्मक कार्यों का भी निरीक्षण* किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि *लोगों को समयबद्ध राहत* मिले और विकास कार्यों में किसी भी तरह की देरी न हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता *जनता की समस्याओं का जमीनी स्तर पर समाधान* करना है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से काम करना होगा।

*स्थानीय जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस दौरे में जिला परिषद सदस्य शशि किरण, बीडीसी चेयरमैन विपिन, पंचायत प्रधान रमेश, उपप्रधान सुशील सहित पार्टी के कार्यकर्ता और गांवों के *वरिष्ठ नागरिक* भी उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने विधायक के इस जनसम्पर्क अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इससे उनकी समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचेंगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!