Spread the love

मंडी/शिमला | करंट न्यूज़:  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने जिला मंडी की द्रंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी है। प्रदेश महासचिव संगठन विनोद जिंटा द्वारा जारी अधिसूचना के तहत नई टीम को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अधिसूचना के मुताबिक *अध्यक्ष*: देवेन्द्र कुमार, व *वरिष्ठ उपाध्यक्ष*: भूप सिंह धरवाल को नियुक्त किया गया।

जबकि, *उपाध्यक्ष*: ओम प्रकाश ठाकुर, पीर साहय, गुलाब सिंह, चंद्रमणी, रमेश कुमार, दलीप कुमार, फार्म देव, लेख राज ठाकुर, मिसू राम, जीतेंद्र कमांडो, रेशमा ठाकुर, सुंदर सिंह को नियुक्त किया गया है।

इसी तरह *महासचिव*: शेर सिंह, अनिल ठाकुर, तेज सिंह, मनोज कुमार, पुरण चंद, शेर मोहम्मद, प्रेम सिंह, रत्ती राम, आरती देवी, गोपाल शर्मा, रतन चंद, दुनी चंद, कला त्यागी, शिव चंद, हरीश ठाकुर, कामेश्वर चौहान, लखन सिंह को नियुक्त किया गया।

जबकि *सचिव*: धरम चंद, हरि सिंह, राकेश कुमार व *कोषाध्यक्ष*: चंद्रशेखर को नियुक्ति मिली।

इसी प्रकार *सदस्य कार्यकारी*: तेज राम, नीलमणी शर्मा, इंदर देव, गौरी राम, हेम सिंह, नगीना ठाकुर, गोपाल, जीवन लाल, दुनी चंद, मीना चंदेल, रमेश कुमार, कली राम, जय सिंह, राम सिंह, दीपक शर्मा, प्रेम सिंह, अजय चंदेल, देवी सिंह, लाल चंद, यादवेंद्र, नर्वदा, सुनीता देवी, हेमा देवी, सोभे राम, दुर्गा सिंह, गौरव, विक्रांत शर्मा को चुना गया।

वहीं, *मुख्य सलाहकार*: केशव राम ठाकुर, रोपा को नियुक्त किया गया।

*मीडिया प्रभारी*: चमन लाल, लीलामणि, बेस राम, सोहन लाल, करम सिंह।

जबकि, *विशेष आमंत्रित सदस्य*: ठाकुर कौल सिंह, कृष्ण पाल शर्मा, गुलजार मोहम्मद, जोगिंदर गुलेरिया, जगदीश ठाकुर, बामन देव, नरोत्तम राम, करम चंद भाटिया, मीर हुसैन, सुरेश ठाकुर, दलीप ठाकुर, प्रेम सिंह ठाकुर, रमेश चंद, सुनील कुमार, राजेश ठाकुर, विजय सिंह, प्रकाश चंद, ओम प्रकाश को जगह मिली है।

संगठन को धार देने की तैयारी

प्रदेश कांग्रेस ने नई कार्यकारिणी को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं को पार्टी तक पहुंचाने का निर्देश दिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस नई टीम से द्रंग क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!