Spread the love

केलंग | करंट न्यूज़:
लाहुल स्पीति की विधायक *अनुराधा राणा* ने बताया कि जिले का महत्वपूर्ण *लिंगर पुल* फिलहाल अस्थाई तौर पर वाहनों के लिए ठीक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुल को स्थाई तौर पर भी कल तक ठीक कर लिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि लिंगर पुल *केलंग – उदयपुर – मयाड़ घाटी* को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर बना है। मयाड़ घाटी में हाल ही में बादल फटने से कई पुल प्रभावित हुए थे।

गौरतलब है कि लिंगर पुल मयाड़ घाटी के संपर्क का मुख्य साधन है। हाल की बाढ़ में इसी क्षेत्र के *करपट, चांगुट, उड़गोस और तिंगरेट गांवों* के नालों पर बने 3 पुल बह गए थे।

अनुराधा राणा के अनुसार लिंगर पुल के बहाल होने से *मयाड़ घाटी के दर्जनों गांवों* के साथ-साथ उदयपुर और केलंग के बीच आवाजाही, राशन, दवाइयां और जरूरी सामान की आपूर्ति फिर से शुरू हो सकेगी। सर्दियों में 6 महीने बंद रहने वाले इस क्षेत्र के लिए ये पुल जीवनरेखा माना जाता है।

विधायक ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की टीमें लगातार काम कर रही हैं। अस्थाई मरम्मत के बाद अब स्थाई मरम्मत का काम भी तेजी से पूरा किया जाएगा। ताकि सर्दियों से पहले लोगों को कोई दिक्कत न हो।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मरम्मत कार्य के दौरान पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही सीमित रखें। ताकि काम करने में किसी तरह की दिक्कत न हो।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!