बिलासपुर | करंट न्यूज़: हिमाचल प्रदेश के *बिलासपुर* जिले में एक जानकार व्यक्ति ने दोस्ती की आड़ में ऐसी घिनौनी हरकत की, जिसने पूरे परिवार की जिंदगी तहस-नहस कर दी। आरोपी ने *पति-पत्नी को होटल में बुलाकर खाने में नशीला पदार्थ* मिलाया, महिला से दुष्कर्म किया और बाद में अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिए।
*भवाणा के होटल में रची साजिश*
पीड़िता बिलासपुर सदर की रहने वाली है और वर्तमान में पति के साथ सुंदरनगर में रहती है। शिकायत के अनुसार आरोपी बिलासपुर का ही रहने वाला और परिवार का पुराना परिचित है।
शिकायत के मुताबिक 29 मई को आरोपी ने दंपत्ति को भवाणा, कांगू रोड स्थित होटल में “जरूरी बातचीत” के बहाने बुलाया। वहां उसने *चालाकी से खाने और शराब में नशा* मिला दिया। जिससे *दोनों पति-पत्नी बेहोश* हो गए।

इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने *महिला के साथ दुष्कर्म* किया और पूरी वारदात के *फोटो और वीडियो* अपने मोबाइल में बना लिए।
*परिचितों को वीडियो व फोटो भेजकर किया समाज में बदनाम*
आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने *पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो* एक महिला सहित अन्य परिचितों को भेज दिए। वीडियो वायरल होते ही *पीड़ित परिवार को गहरा आघात* लगा। समाज में बदनामी और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

*सुंदरनगर में जीरो FIR, अब बिलासपुर पुलिस करेगी जांच*
मामले की गंभीरता देखते हुए *सुंदरनगर थाना में जीरो FIR* दर्ज की गई। चूंकि घटना स्थल *बिलासपुर क्षेत्र* में आता है, इसलिए केस को *सदर थाना बिलासपुर* को ट्रांसफर कर दिया गया है।
DSP सुंदरनगर भरत भूषण ने पुष्टि की कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। *बिलासपुर पुलिस* आरोपी की गिरफ्तारी और *डिजिटल सबूत* खंगालने में जुटी है। आरोपी की पहले की आपराधिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।