शिमला, करंट न्यूज़: प्रशासनिक कामकाज में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए हिमाचल सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया है। मुख्य सचिव केके पंत की ओर से जारी आदेशों में 7 HPAS और 2 HPSS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर ग्रामीण विकास, शिक्षा और गृह विभाग तक अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
*CMO से जुड़ा सबसे बड़ा बदलाव*
*2009 बैच के HPAS अधिकारी सचिन कनवाल* से CEO स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। हालांकि वे मुख्यमंत्री के एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर बने रहेंगे।
उनकी जगह अब *रूरल डेवलपमेंट के एडिशनल डायरेक्टर सुरेंद्र मोहन* को CEO स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन की जिम्मेदारी दी गई है। सुरेंद्र मोहन अपना मौजूदा कार्यभार भी संभालते रहेंगे।
*युवा अफसरों को मिली अहम जिम्मेदारी*
*2019 बैच की HPAS डॉ. स्वाति गुप्ता* को प्रशासनिक सुधार विभाग में जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है। साथ ही उन्हें ट्रेनिंग एंड फॉरेन असाइनमेंट तथा सैनिक कल्याण विभाग का अतिरिक्त जिम्मा भी सौंपा गया है।
*प्रमोशन के बाद नई तैनाती*
*मोनिका सूद* शिक्षा विभाग में अंडर सेक्रेटरी
*प्रवीण कुमार* ग्रामीण विकास विभाग में अंडर सेक्रेटरी
*प्रोमिला शर्मा* सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में अंडर सेक्रेटरी
*सुख राम* टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में अंडर सेक्रेटरी + डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस का अतिरिक्त प्रभार। सुख राम के चार्ज लेते ही रंजना शर्मा इस प्रभार से मुक्त हो जाएंगी।
*सचिवालय सेवा के 2 अफसर भी बदले*
*जय प्रकाश* गृह विभाग के अंडर सेक्रेटरी बनाए गए
*कपिल मोहन* सचिवालय प्रशासन विभाग के अंडर सेक्रेटरी रहते हुए कृषि विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे
*‘अभी और होंगे बड़े बदलाव’: सचिवालय में चर्चा तेज*
HPAS अधिकारियों की इस लिस्ट के बाद सचिवालय के गलियारों में हलचल बढ़ गई है। सूत्रों की मानें तो सरकार प्रशासनिक स्तर पर और भी बड़े बदलाव के मूड में है। माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ सीनियर IAS अधिकारियों के तबादला आदेश भी जारी हो सकते हैं।
*सरकार का मकसद:*
इस फेरबदल को विभागों के सुचारू संचालन और प्रशासनिक कसावट से जोड़कर देखा जा रहा है।
*CMO से जुड़े प्रभार में बदलाव* को विशेष रूप से अहम माना जा रहा है। अब सबकी नजर अगले आदेश पर है।