आनी (कुल्लू), करंट न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश जिला कुल्लू के आनी उपमंडल के छोटे से गांव ओलवा का लाल *वंश शर्मा* अब भारतीय जर्सी में दुनिया के सामने होगा। महज 17 साल की उम्र में वंश का चयन *भारतीय अंडर-18 वॉलीबॉल टीम* में हुआ है। 1 से 11 जुलाई तक चीन के शांगलू में होने वाली *ISF वर्ल्ड चैंपियनशिप* में वंश हिमाचल ही नहीं, पूरे देश का मान बढ़ाएगा।
*संघर्ष से शिखर तक का सफर: 4 बातें जो बनाती हैं वंश को खास*
*मतियाना हॉस्टल की देन:* पिछले 2 साल से स्पोर्ट्स हॉस्टल मतियाना में कोच *दविंद्र चंदेल* के साये में वंश ने वॉलीबॉल की बारीकियां सीखीं। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद अनुशासन और जुनून ने उसे यहां तक पहुंचाया।

*पहले भी दिखा चुका है दम:* अंडर-17 नेशनल में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुके वंश का प्रदर्शन इतना दमदार रहा कि चयनकर्ताओं की नजर सीधे उस पर ठहर गई।
*नागपुर में अंतिम तैयारी:* फिलहाल भारतीय टीम का ट्रेनिंग कैंप नागपुर में 29 जून तक चलेगा। वहां से सीधे चीन के लिए उड़ान भरेगा।
*हिमाचल से 3 खिलाड़ी:* इस वर्ल्ड चैंपियनशिप में वंश समेत हिमाचल के कुल 3 खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा हैं – पहाड़ी राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है।
*माता-पिता का सीना गर्व से चौड़ा*
पिता विनेश शर्मा और माता दया शर्मा बेटे वंश की इस कामयाबी पर दलाश-ओलवा क्षेत्र में जश्न का माहौल है। कोच दविंद्र चंदेल कहते हैं, “वंश में सीखने की ललक है। वर्ल्ड स्टेज पर भी वह जरूर चमकेगा।”
*अफसरों ने दी शुभकामनाएं*
शिक्षा निदेशक *आशीष कोहली (IAS)* बोले, “हिमाचल के युवा अब हर मैदान फतह कर रहे हैं। वंश को ढेरों बधाई।”
SGFI के महासचिव *डॉ. अमरजीत सिंह*, खेल विभाग निदेशक *संतोष चौहान* और टेक्निकल ऑफिसर *सुरेंद्र शर्मा* ने भरोसा जताया कि वंश और टीम इंडिया चीन से पदक लेकर लौटेंगे।
*खेल विभाग की भूमिका अहम:*
स्पोर्ट्स डिप्टी डायरेक्टर संतोष चौहान के मार्गदर्शन और प्रशिक्षकों की मेहनत ने वंश जैसे दर्जनों ग्रामीण प्रतिभाओं को नेशनल-इंटरनेशनल मंच दिया है।