केलंग, करंट न्यूज़ : लाहुल-स्पीति जिले में सड़क सुरक्षा और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उपायुक्त किरण भड़ाना की अध्यक्षता में आज DC कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई।
बैठक के 6 बड़े फैसले:
स्कूलों में चलेगा अभियान:
DC ने पुलिस विभाग और शिक्षा उपनिदेशक को निर्देश दिए कि सभी स्कूल-कॉलेजों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान तेज करें। DC ने कहा कि “दुर्घटनाएं रोकने का सबसे बड़ा हथियार जन-जागरूकता है”।
ग्राम्फू-काजा-सुमदो मार्ग पर फोकस:
बैठक में DC ने BRO को आदेश दिए कि गति सीमा, दूरी, दिशा-निर्देश और चेतावनी वाले संकेतक बोर्ड तुरंत लगाएं। बैठक में PWD को DDMA की रिपोर्ट पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
ट्रॉमा सेंटर और ऑक्सीजन:
बैठक में केलांग-काजा में ट्रॉमा सेंटर बनाने पर चर्चा की गई। CMO को ADC काजा के साथ मिलकर ऑक्सीजन समेत स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने को कहा गया।
ब्लैक स्पॉट्स होंगे चिन्हित:
उपायुक्त ने कहा कि पुलिस ने जो दुर्घटना संभावित स्थल बताए हैं, वहां BRO और PWD चेतावनी बोर्ड व क्रैश बैरियर लगाएंगे। फ्लैशिंग लाइट वाले बोर्ड पर विशेष जोर दिया जाएगा।
पर्यटकों के लिए हेल्प बोर्ड:
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में DET, आपदा दल, पुलिस सहायता केंद्र और एम्बुलेंस की लोकेशन वाले बोर्ड लगेंगे। AMS से बचाव के लिए सोशल मीडिया वीडियो भी बनेगा।
AMS पर अलर्ट:
हाल में एक्यूट माउंटेन सिकनेस से हुई मौतों पर चिंता। DC ने स्वास्थ्य व पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि “पर्यटकों को लक्षण, जोखिम और बचाव के तरीके बताने के लिए संयुक्त वीडियो बनाकर वायरल करें”।
नियमित नाके और रोड सेफ्टी क्लब:
SDM को हर महीने बैठक करने व RTO को व्यापक जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। पुलिस के रोड सेफ्टी क्लबों की गतिविधियां भी परखी गईं।
कौन-कौन रहा मौजूद:
SP शिवानी मेहला, SDM कुनिका एकर्स, ADC काजा, RTO आकांक्षा शर्मा वर्चुअल जुड़े। DSP रश्मि शर्मा, OC BRO मेजर पारस कोचर, CMO डॉ. मनोज गांधी, XEN PWD अश्वनी गुलेरिया, RM HRTC अंशित शर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।