कुल्लू, करंट न्यूज़ : पुलिस थाना मनीकर्ण के अंतर्गत तहत पुलिस चौकी ज़री की टीम द्वारा डुंखरा चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी HP 66A 8026 को चैकिंग के लिए रोका गया।
चैकिंग के दौरान स्कूटी पर सवार 28 वर्षीय किशन राज चौहान तथा 20 वर्षीय विक्की चौहान दोनों निवासी मुंबई, के कब्जे से 202 ग्राम चरस तथा ₹41,000 भारतीय करेंसी बरामद की गई है।
इस संदर्भ में पुलिस थाना मनिकर्ण में दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही चरस की खरीद फरोख्त के बारे उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।