रामपुर (शिमला), करंट न्यूज़ : स्वर्णिम भारत समाज कल्याण फाउंडेशन (भारत) द्वारा पिछले दिनों हरियाणा के पिंजौर में आयोजित स्नेह मिलन भारत गौरव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के अलग अलग राज्यों से आए लोगों को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
हिमाचल प्रदेश के युवा फिटनेस आइकॉन एवं समाजसेवी कमल कांत राणा (राणा द वाइपर) को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “हिमाचल गौरव” अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड हिमाचल के सात लोगों को मिला।
कुल्लू जिला के निरमंड क्षेत्र के रामपुर बुशहर के साथ लगती पोशना पंचायत के छोटे से गांव चकलोट में वर्ष 1995 में जन्मे कमल कांत राणा ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर प्रदेश और देश में एक अलग पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर राणा द वाइपर के नाम से प्रसिद्ध कमल कांत ने वर्ष 2010 से अपने सफर की शुरुआत की और आज वे हिमाचल प्रदेश के पहले घरेलू जिम के संस्थापक हैं।

उन्होंने मिस्टर हिमाचल 2025 की वॉरियर बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल तथा नॉर्थ इंडिया 2025 प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं मिस्टर इंडिया 2025 वॉरियर बॉडी बिल्डिंग में उन्होंने सातवां स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त उन्होंने हिंदुस्तानी मार्शल आर्ट कलरीपायट्टू के माध्यम से बर्फ के बीच एक घंटा तीस मिनट का मेडिटेशन कर हिमाचल प्रदेश में एक अनूठा रिकॉर्ड स्थापित किया। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल को अपना आदर्श मानते हैं।
“मिशन निर्भया” अभियान के तहत लगभग 10 हजार लड़कियों को निःशुल्क सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण प्रदान किया है।
स्वर्णिम भारत समाज कल्याण फाउंडेशन ने उनके खेल, फिटनेस, समाज सेवा एवं युवा सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें “हिमाचल गौरव” अवार्ड से सम्मानित करने का निर्णय लिया। राणा ने बताया कि स्वर्णिम भारत समाज कल्याण फाउंडेशन बहुत अच्छा कार्य कर रही है। स्वर्णिम भारत समाज कल्याण फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ कुलदीप मेहता का विशेष आभार व्यक्त किया।
राणा ने बताया कि यह सम्मान अपने माता पिता, गुरुजनों और समाज के लोगों के लिए समर्पित करता हूँ। भविष्य में भी कार्यों इसी तरह निरंतर करता रहूंगा और युवा पीढ़ी के लिए अच्छे से अच्छा व कुछ नया करने का प्रयास करता रहूंगा।