Spread the love

देहरा (कांगड़ा), करंट न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में एक बेहद ही पीड़ा दायक व समाज को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक मां अपने चिट्टे के नशेड़ी बेटे को नशा मुहैया करवाने के लिए पंजाब से चिट्टा लेकर आई है।

इस घटना ने पूरे सामाजिक ताने वाले को झकझोर कर रख दिया है कि किस तरह से नशा आज समाज के तानेबाने को तहस नहस कर रहा है।

जिला के देहरा में एक महिला को चिट्टे के साथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। महिला के मुताबिक वह चित्त की लत के आदी बेटे को नशा देने के लिए ही चिट्टा खरीद कर लाई है।

जानकारी देते हुए देहरा के एसपी मयंक चौधरी ने बता की पुलिस टीम द्वारा देहरा-ज्वालामुखी सड़क पर तलाई कुरु के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक महिला की शक के आधार पर चेकिंग की गई तो उसके कब्जे से 7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार महिला की पहचान मूल र जालंधर, पंजाब निवासी के तौर पर हुई है। लेकिन पिछले काफ़ी सालों से वह अपने परिवार के साथ ज्वालामुखी में रह रही है।

पुलिस के मुताबिक महिला से पूछताछ करने पर बताया कि उसका बेटा नशे का आदी हो चुका है। उसकी नशे की लत को पूरा करने के लिए वह जालंधर से 10 हजार रुपए का चिट्टा खरीदकर लाई थी, ताकि उसका बेटा नशा कर सके।

देहरा पुलिस जिला के एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला क्या वास्तव में ही अपने बेटे के लिए ही नशा लाई थी या फिर वह नशा तस्करी के नेटवर्क से तो नहीं जुड़ी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!