कुल्लू, करंट न्यूज़ : नए पुलिस कप्तान मदन लाल द्वारा जिला की कमान संभालते ही जिला की पुलिस एकदम चुस्त दुरूरस्त हो गई।
नशे का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए जिला की पुलिस ने तीन मामलों में लगभग छ: किलो चरस बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ़्तार किया है।
जानकारी देते हुए एसपी मदन लाल ने बताया कि पहला मामला भुंतर पुलिस थाने का है। पुलिस की एक टीम ने बजौरा फोरलेन पुल के नीचे नाकाबंदी की हुई थी। दौरान एक व्यक्ति की तलाशी ली गई।
तो उससे 5 किलो 148 ग्राम चरस बरामद हुई। बताया कि आरोपी की पहचान 32 वर्षीय सुरेंद्र परमार निवासी गांव जमद डाकघर पलाहच तहसील बंजार जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
बताया कि दूसरा मामला भी भुंतर थाने का है। भुंतर थाने की पुलिस टीम फोरलेन पर त्रेहन चौक के पास गश्त पर थी। उसी दौरान पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली।
तो उससे 550 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय ओम प्रकाश निवासी गांव मझान तहसील सैज जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
तीसरा मामला मनाली थाना में सामने आया। जहां पर पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक युवक की तलाशी ली उससे 235-700 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय तनुज निवासी गांव ओडीधार डाकघर कोठी तहसील आनी जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
कुल्लू के नवनियुक्त एसपी मदन लाल ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ़ मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ की जा रही है।