Spread the love

मंडी, करंट न्यूज़ : छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर के सैन मोहल्ला में शनिवार शाम करीब 6 बजे एक पति ने अपनी पत्नी पर तेजाब से हमला कर किया। उसके बाद उसे छत से धक्का दे दिया।

गंभीर रूप से घायल महिला को पहले जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गनभर हालत को मद्देनजर रखते हुए उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति नंद लाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित महिला की पहचान 41 वर्षीय ममता के रूप में हुई है। तेजाब के हमले से उनका चेहरा, पीठ और शरीर का आधे से ज़्यादा हिस्सा झुलस गया है। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और ममता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी नंद लाल और ममता के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। उनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। यह परिवार मूल रूप से सरकाघाट के छातर का रहने वाला है और हाल ही में उन्होंने मंडी के सैन मोहल्ले में मकान खरीदा था।

आरोपी नंद लाल जोनल अस्पताल के पास चाय की दुकान चलाता है। विवाद बढ़ने पर उसने अपने साथ लाए तेजाब से पत्नी पर हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस ने उसे उसके घर से ही दबोच लिया।

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी अभिमन्यु वर्मा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए सिटी चौकी में रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!