Spread the love

पतलीकूहल (कुल्लू), करंट न्यूज़ : हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय पनगां में विद्या भारती संघ के शताब्दी वर्ष में महिला सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डिंपल चौहान द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में ममता तथा सरिता रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की सात शक्तियों को जागृत करना था।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्या ज्योति कपूर ने प्रस्तावना के द्वारा महिला सप्तशक्ति पर प्रकाश डाला। जिसमें भारतीय संस्कृति को अपनाने तथा आने वाली पीढ़ी तक अपनी प्राचीन संस्कृति को कायम रखने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम के आरंभ में सभी अतिथियों, मातृशक्ति तथा बहनों का इस सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में पधारने पर स्वागत किया गया। इसके पश्चात मातृशक्ति गीत तथा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रदर्शनी रही। जिसमें कि अभिभावक मातृ शक्तियों द्वारा अपनी विलुप्त हो रही संस्कृति से संबंधित भोजन तथा वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!