Spread the love

केलंग, करंट न्यूज़ : जिला लाहुल-स्पीति में मौसम ने करवट ले ली है। जिले के शिंकुला क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो गई है, जबकि निचले इलाकों में लगातार बारिश हो रही है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लाहुल-स्पीति द्वारा आज दोपहर 12:30 बजे जारी एडवाइजरी के अनुसार, लगातार बर्फबारी के कारण सड़कों पर भारी बर्फ जमा हो गई है। इससे सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं और वाहनों के फंसने का खतरा बढ़ गया है।

उपायुक्त किरण भड़ाना ने आम जनता, यात्रियों और पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर न जाने की सलाह दी है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी मौसम और सड़क की स्थिति की पुष्टि करने के बाद ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

एडवाइजरी के अनुसार, दारचा-शिंकुला मार्ग बर्फबारी के कारण दोपहिया वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है।

प्रशासन की जनता से अपील:

  • बारिश और बर्फबारी के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचें।
  • अपने वाहनों को भूस्खलन संभावित ढलानों और नदी किनारों से दूर सुरक्षित स्थानों पर पार्क करें।
  • पैदल या वाहन से नालों, खड्डों और जलभराव वाले क्षेत्रों को पार करने का प्रयास न करें।
  • सभी होटल और होमस्टे मालिक अपने मेहमानों को मौजूदा मौसम और सड़क की स्थिति के बारे में उचित सलाह दें।

आपातकालीन स्थिति में संपर्क करें:

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, लाहौल-स्पीति
फोन: 94594-61355, 01900-202509, 510, 517
टोल फ्री नंबर: 1077

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!