Spread the love

शिमला, करंट न्यूज : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने सोमवार को चम्बा के चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक हंसराज सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया में युवती द्वारा विधायक पर लगाए गए संगीन आरोपों के खिलाफ महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी को ज्ञापन सौंपा। वहीं, राज्रू महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए चंबा पुलिस से जवाबतल्बी की है।

समिति की राज्य सचिव फालमा चौहान ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से महिला समिति ने मांग की है कि तुरंत भाजपा विधायक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि जिस तरह की शब्दावली भाजपा के विधायक इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसमें वह कह रहे है कि यह लड़की नशा करके बात कर रही है, बहुत ही शर्मनाक है।

समिति का कहना है कि युवती पहले भी विधायक के ऊपर संगीन आरोप लगा चुकी है। परन्तु उस समय भी सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की और युवती को न्याय नहीं मिला।

जनवादी महिला समिति ने यह भी मांग की है कि युवती के परिवार को सुरक्षा मिलनी चाहिए। कहा कि साथ में विधायक हिन्दू मुस्लिम शब्दों का इस्तेमाल करके सांप्रदायिकता फैलाने का पूरा प्रयास कर रहे है। जो कि पूरी तरह से निंदनीय है।

राज्य सचिव फालमा चौहान, राज्य कोषाध्यक्ष सोनिया सभ्रवाल व जिला सचिव रमा रावत के मुताबिक जनवादी महिला समिति ने महिला आयोग से मांग की है कि युवती के मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। युवती और उसके परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाए और विधायक की विधानसभा की सदस्यता रद्द की जाए।

वहीं, राज्य महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया है। महिला आयोग विद्या नेगी ने जारी बयान में कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने एसपी चंबा से बात की है। एसपी चंबा से मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस को मौके पर जाकर जांच करने और जरूरत पड़ने पर लड़की और परिवार को सुरक्षा देने के लिए भी कहा है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!