मंडी, करंट न्यूज : जिला की एक पंचायत में तैनात तकनीकी सहायक ने मात्र एक हजार में अपना ईमान बेच दिया। विजिलेंस ने उसे रिश्वत की किस्त के तौर पर मात्र 500 रूपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के मुताबिक जिला की कसाण पंचायत के तकनीकी सहायक संजय कुमार ने किसी काम का एस्टीमेट बनाने की एवज में पंचायत समिति सदस्य से मात्र एक हजार रुपए रिश्वत के तौर पर मांगे।
जानकारी के अनुसार आरोपी तकनीकी सहायक संजय कुमार रिश्वत के तौर पर पहली किस्त में 500 रुपए तीन दिन पहले ले लिए थे। जबकि 500 रुपए की दूसरी किस्त लेते हुए विजिलेंस की टीम ने उसे धर दबोच लिया।
विजिलेंस मंडी के एसपी कुलभूषण वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े जाने के तुरंत बाद विजिलेंसकी टीम ने आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि विजिलेंस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।