Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
मंडी

रविवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मानवीय सरोकार पर खरा उतरते हुये सराहनीय कार्य किया।

जानकारी के अनुसार मंडी के द्रंग विधानसभा के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के काफिले के बीच एक महिला आ गई व मुख्यमंत्री की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया।

ग्राम पंचायत टांडू के पाखरी गांव की लक्ष्मी देवी अपने बेटे के इलाज की फरियाद के लिए मुख्यमंत्री की गाड़ी के आगे खड़ी हो गई। सुरक्षा कर्मियों ने उसे हटाना चाहा, तो बुजुर्ग महिला को देखकर स्वयं जयराम ठाकुर गाड़ी से उतरे और बुजुर्ग महिला से ऐसा करने का कारण पूछता।

हाथ में अर्जी लिए बुजुर्ग लक्ष्मी देवी ने रोते हुए कहा कि उनका बेटा 22 साल से कोमा में है। परिवार की आर्थिक हालात खराब है। पति का स्वर्गवास हो चुका है। बाकि परिवार अलग है।

इतना सुनते ही मुख्यमंत्री सड़क के कुछ दूरी पर स्थित महिला के घर चल दिए। जहां पर मुख्यमंत्री ने बेटे की हालत देखी। उसे खाना देने के लिए पाइप लगाई गई थी। बेटा पिछले 22 साल से बिस्तर पर पड़ा था।

लक्ष्मी देवी के आंसू देखकर मुख्यमंत्री भी भावुक हो गए और उन्होंने मौके पर ही एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता बुजुर्ग महिला को देने की घोषणा की।

साथ ही जिला प्रशासन को आर्थिक मदद का स्थायी प्रबंध करने के लिए सहारा योजना में शामिल करने को कहा। मुख्यमंत्री के इस तरह से लक्ष्मी देवी के मदद को आगे आने पर लक्ष्मी देवी ने उनका आंसुओं से आभार जताया।

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री उनकी समस्या को सुनेंगे, लेकिन स्वयं घर आयेंगे यह सोचा नहीं था। बता दें कि सहारा योजना में बीमारी के कारण लाचारी झेल रहे रोगियों के लिए हर महीने तीन हजार रुपये की आर्थिक मदद का प्रावधान है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!