Spread the love

किन्नौर

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के बटसेरी में रविवार दोपहर एक बजे जब पहाड़ी से गिरी चट्टानें पर्यटकों के वाहन से टकराई तो दो पर्यटक छिटककर बाहर गिर गए। वाहन हवा में जा उड़ा और करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

दोनों पर्यटकों ने एक चट्टान के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। हालांकि, चट्टान के नीचे पहुंचते ही दोनों बेहोश हो गए। होश आया तो पता चला कि उनके साथ आए अंजान दोस्त काल का ग्रास बन गए हैं।

हादसे में घायल हुए दिल्ली के शिरील ओबरॉय (39) और मोहाली के नवीन भारद्वाज (37) ने बताया कि वीरवार को उनके समेत 11 लोग दिल्ली में एकत्रित हुए थे। अधिकतर अलग अलग राज्य से थे और उनकी कोई जान पहचान नहीं थी।

हिमाचल में उनका करीब एक सप्ताह का टूर था। बीते वीरवार को सभी दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए नारकंडा पहुंचे। यहां विश्राम करने के बाद शनिवार को उनका दल छितकुल पहुंचा और रविवार को कल्पा के लिए रवाना हुआ।

छितकुल से कल्पा और यहां से नाको काजा होते हुए मनाली पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन तकदीर को कुछ और ही मंजूर था। बहरहाल, ये दोनों पर्यटक खतरे से बाहर हैं ।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली से हिमाचल घूमने निकले पर्यटकों को क्या मालूम था कि किन्नौर जिले में मौत उनका इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!