शिमला : हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो बात कही है वह बिल्कुल सत्य है। हकीकत है कि कांग्रेस को सत्ता हासिल करने के लिए झूठ बोलने और झूठी गारंटी देने की आदत पड़ चुकी है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में जयराम ने कहा कि पूरे देश के सामने आज हिमाचल चर्चा का विषय क्यों बना है?
क्योंकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का जो गारंटी का मॉडल है वह पूरी तरह से फेल हो चुका है। यह हकीकत यह है कि हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों को तनख्वाह और पेंशन नहीं मिल पा रही है।

कहा कि गारंटी वाला कांग्रेस का यह मॉडल पूरे देश में फेल हो चुका है। कर्नाटक में भी जिस वजह से आपसी लड़ाई है वह वहां के विकास में बाधा बनी है। कांग्रेस प्रदर्शन नहीं कर पा रही है, जबकि सभी विकास के कार्य रुके पड़े हैं। लोग परेशान हैं।