करंट न्यूज ब्यूरो
कांगड़ा/शिमला/मंडी
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार देर रात जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश भर में 64 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। जबकि कांगड़ा जिला मृतकों की संख्या में भारी इजाफ़ा हुआ है।
सोमवार देर रात तक कांगड़ा में 25 लोगों की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा सोलन में 10, शिमला सात, सिरमौर सात, मंडी पांच, ऊना चार, कुल्लू तीन, बिलासपुर दो और किन्नौर में एक संक्रमित को मौत होने की जानकारी मिली है।
उधर, प्रदेश में 3071 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से कांगड़ा जिले में 1215, मंडी 429, शिमला 306, बिलासपुर 242, चंबा 200, सिरमौर 192, ऊना 195, कुल्लू 99, सोलन 79, हमीरपुर 42, किन्नौर 48 और लाहुल-स्पीति में 24 नए मामले आए हैं।
प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की पत्नी के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी लाया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने यहां 4 विभागों के डॉक्टरों की कमेटी बनाई है, जो लगातार निगरानी रखेगी।
कहां कितने सक्रिय केस
प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 163786 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 124750 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले अब 36633 रह गए हैं और 2369 संक्रमितों की मौत हुई है।
बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 2769, चंबा 2326, हमीरपुर 2746, कांगड़ा 11524, किन्नौर 391, कुल्लू 950, लाहुल-स्पीति 241, मंडी 3957, शिमला 3047, सिरमौर 2933, सोलन 3138 और ऊना जिले में 2611 पहुंच गई है।
बीते 24 घंटों में 3760 संक्रमित ठीक हुए हैं। इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 13534 लोगों के सैंपल लिए गए।