करंट न्यूज ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)
कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों देखते हुए बाहरी राज्यों से कुल्लू मनाली आने वालों की कुल्लू पुलिस कड़ाई से जांच कर रही है। ताकि कोई भी नियमों की अवहेलना न कर पाए।
कुल्लू पुलिस ने कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले लोगों के लिए पुलिस टीमों का भी गठन किया है। जो कि बिना अनुमति अनावश्यक आवाजाही और वाहनों की लगातार जांच कर रही है।
इसी के चलते शुक्रवार को भुंतर पुलिस ने दो पर्यटक वाहनों में आ रहे सात पर्यटकों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह पर्यटक बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट और बिना कोविड ई-पास के राज्य में प्रवेश कर गए थे। पर्यटक दिल्ली और हरियाणा से दो अलग-अलग वाहनों में मनाली जा रहे थे।
चूंकि हिमाचल प्रदेश में आने वाले पर्यटकों व अन्यों को ई-पास के साथ कोरोना की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी है।
सूत्रों के अनुसार इन पर्यटकों के पास ने तो पास था और न ही कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट थी। पुलिस ने भुंतर थाना में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू का इस तरह उल्लंघन करने का यह पहला मामला सामने आया है। इस मामले के बाद पुलिस और ज्यादा चौकस हो गई है।