करंट न्यूज ब्यूरो
आनी (कुल्लू)
कोरोना महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अब नगर पंचायत आनी भी हरकत में आ गई है। शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्षा सरसा देवी ने सेनेटाईजेशन के कार्य को अमलीजामा पहनाया और आनी कस्बे को स्वयं सेनेटाइज किया।
उन्होंने इस दौरान नगरवासियों को कोरोना महामारी की दूसरी घातक लहर के बारे में भी जागरूक किया। कहा कि इस महामारी से बचने के लिए लोग सावधानी बरतें औऱ सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के वातावरण को साफ सुथरा बनाये रखने का भी आह्वान किया।
नगर पंचायत अध्यक्षा सरसा देवी ने बताया कि आनी नगर पँचायत में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नगर पंचायत द्वारा यहां के सातों वार्डों को पार्षद द्वारा सेनेटाइज किया जा रहा है।