करंट न्यूज ब्यूरो
आनी (कुल्लू)
हिमसंस्कृति संस्था आनी की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष शिवराज शर्मा ने की। कार्यक्रम प्रभारी गोपाल चौहान ने कहा कि 30 मार्च को हिम संस्कृति संस्था का उत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें धार्मिक एवं देशभगति गीत संगीत,सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी।
रेडियो गायक, पहाड़ी कलाकारों,लेखकों, साहित्यकारों के जीवन परिचय पर विद्वानों के विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में आउटर सिराज के 25 समाजसेवी, कोरोना काल के दौरान गाँव में मास्क वितरित करने बाली संस्थाएं, जागरूकता लाने वाले कर्मचारी, अधिकारी पुरस्कृत किए जाएंगे।
बताया कि सम्मानित होने वालों सरोज ठाकुर,जमना, विमला, मीनाक्षी, प्रियंका, नेहा, रचना ठाकुर, रीमा ठाकुर, महिला मंडल प्रधान धार मंजू ठाकुर, महिला मंडल थबोली प्रधान सुनीता शर्मा, नितिका, पार्वती, अनु व राज कुमारी सहित 25 प्रतिभाएं पुरस्कृत होंगी।
बैठक में वार्षिक रिपोर्ट में संस्था द्वारा किए गए कार्य का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में संस्था के अध्यक्ष शिवराज शर्मा, उपाध्यक्ष छविंद्र शर्मा, सचिव चमन शर्मा, यशपाल ठाकुर, मीनाक्षी शर्मा, सेना ठाकुर, सन्तोष, राजू शर्मा, पिंकू शर्मा, समरिस्थ ठाकुर, गोपाल चौहान, बी के ठाकुर व के एस चौहान सहित सभी सदस्य उपसिथत थे।