Spread the love

करंट न्यूज ब्यूरो
केलंग

जनजातीय जिला लाहुल स्पिति की लाहुल घाटी के गोंदला गांव के पास शनिवार को एक वाहन के लुढ़क जाने से चार लोग घायल हो गए हैं। सभी लोग आल्टो कार में मनाली से केलंग की ओर आ रहे थे कि अचानक गोंदला के पास वाहन अनियंत्रित होकर नीचे लुढ़क गया। घायलों का जिला अस्पताल केलंग में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान सुरेश पुत्र सोमदेव गांव गोशाल, अनिल पुत्र लाल चंद गांव मुलिंग, शांता पुत्र अजदेव गांव घिसाल पोस्ट ऑफिस साच पास चंबा व राजेश पुत्र खेराटी लाल ढालपुर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। लाहुल स्पीति पुलिस द्वारा इस दुर्घटना की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए केलंग अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल सभी युवकों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!