Spread the love

ज्वालामुखी (कांगड़ा), करंट न्यूज़ : पुलिस और स्पेशल डिटेक्शन टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ज्वालामुखी में वार्ड नंबर-4 स्थित एक मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां से 1 किलो 890 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान कर्ण और राहुल के रूप में हुई है। दोनों ज्वालामुखी के ही रहने वाले हैं।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों आरोपी पहले से भी नशा तस्करी में शामिल रहे हैं। एक आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से दो मामले दर्ज हैं, जबकि दूसरे आरोपी पर एक मामला दर्ज है।

दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत नया मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक देहरा संदीप धवल ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस को इस मामले में किसी बड़े गिरोह के शामिल होने की आशंका है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!