Spread the love

शिमला, करंट न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। हाईकोर्ट ने लाइब्रेरियन, चपरासी (Peon), माली और कुक-कम-अटेंडेंट के कुल 15 नियमित पदों पर भर्ती निकाली है।

ऑनलाइन आवेदन 27 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और 27 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक चलेंगे। आवेदन केवल http://hphcrecruitment.in पोर्टल पर करना होगा। विज्ञापन संख्या HC-Advt./2026 (3) दिनांक 19 सितंबर 2026 को जारी हुआ है।

*किस पद पर कितनी वैकेंसी?*

– *लाइब्रेरियन (ग्रुप-C) : 01 पद* – अनारक्षित

– *चपरासी (Peon) : 08 पद* – UR-01, SC-02, ST-01, OBC-01, EWS-01, PH-02

– *माली (Mali) : 02 पद* – UR-01, ST-01

– *कुक-कम-अटेंडेंट : 04 पद* – UR-02, SC-01, EWS-01


कुल – 15 पद

*योग्यता क्या चाहिए?*

– *चपरासी :* किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।

– *माली :* 10वीं पास + बागवानी में 3 साल का अनुभव।

– *कुक-कम-अटेंडेंट :* 10वीं पास + सरकारी संस्थान या प्रतिष्ठित होटल में कुकिंग का 3 साल का अनुभव।

– *लाइब्रेरियन :* लाइब्रेरी साइंस में ग्रेजुएशन + PG डिप्लोमा या http://B.Lib / http://M.Lib + किसी प्रतिष्ठित संस्था में लाइब्रेरी अटेंडेंट या उच्च पद पर 3 साल का अनुभव।

*उम्र और फीस*

उम्र 01-01-2026 को 18 से 45 साल (UR/EWS)। SC/ST/OBC/PH को 5 साल की छूट। फीस – UR के लिए 450 रुपये, HP के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS/PH) के लिए 300 रुपये।

*सैलरी कितनी मिलेगी?*

ग्रुप-D (चपरासी, माली, कुक) को लेवल-1 के तहत 18,000 से 56,900 रुपये और लाइब्रेरियन को लेवल-9 के तहत 35,600 से 1,12,800 रुपये प्रतिमाह वेतनमान मिलेगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!