Spread the love

कुल्लू, करंट न्यूज़ डेस्क : हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के बीच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने चिंता बढ़ाने वाली रिपोर्ट जारी की है।

NCB ने देशभर के 274 अति-संवेदनशील ड्रग प्रभावित जिलों की सूची में हिमाचल के 4 जिलों को शामिल किया है। ये जिले हैं – कुल्लू, सोलन, सिरमौर और मंडी।

इन जिलों को सिर्फ बरामदगी के आंकड़ों से नहीं, बल्कि दर्ज मामलों, गिरफ्तारियों, स्थानीय खुफिया इनपुट और तस्करी नेटवर्क के विश्लेषण के आधार पर संवेदनशील माना गया है।

क्यों संवेदनशील हैं ये 4 जिले? NCB की रिपोर्ट में खुलासा

सोलन – ट्रांजिट रूट बना बद्दी
हरियाणा-पंजाब से सटी सीमा और बद्दी का बड़ा औद्योगिक क्षेत्र। दूसरे राज्यों से लगातार आवाजाही के कारण सोलन-बद्दी को ड्रग तस्करी का प्रमुख ट्रांजिट रूट माना जा रहा है।

सिरमौर – फार्मा दवाओं का खेल

कालाअंब और पांवटा साहिब क्षेत्र में फार्मास्यूटिकल दवाओं के अवैध डायवर्जन और सिंथेटिक नशे की तस्करी का खतरा। उत्तराखंड से जुड़े रास्ते भी चुनौती।

कुल्लू – चरस का गढ़: कुल्लू को चरस तस्करी के लिहाज से सबसे संवेदनशील माना गया है।

मंडी – नया हॉटस्पॉट मंडी भी तस्करी और खपत दोनों के लिहाज से सूची में है।

NCB ने बिलासपुर और कांगड़ा को फिलहाल सूची में शामिल नहीं किया है, लेकिन इन पर भी एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

क्या होंगे नए कदम?

NCB ने राज्य सरकार को 24 घंटे कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
पंचायतों को निगरानी तंत्र का हिस्सा बनाया जाएगा, ताकि ग्रामीण स्तर पर सूचना तंत्र मजबूत हो। बड़े सिंडिकेट पर चोट के साथ लोकल सप्लाई चेन तोड़ने पर फोकस।

गौरतलब है कि हिमाचल का एंटी-चिट्टा मॉडल (234 पंचायतों को रेड जोन में चिन्हित) को अब NCB ने अन्य राज्यों के लिए मॉडल के तौर पर मांगा है, जिसमें 174 तस्करों को PIT-NDPS में बंद और 51 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!