Spread the love

शिमला, करंट न्यूज़ : हिमाचल की महिलाओं और गरीब परिवारों को हर महीने 1500 रुपये और 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने वाली सुक्खू सरकार की सबसे बड़ी गारंटी – ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ – एक बार फिर टल गई है।

2 अक्टूबर गांधी जयंती को भव्य लॉन्च का वादा था, लेकिन सरकार ने अब इसे टाल दिया है। यानी पात्र परिवारों को अभी एक महीना और इंतजार करना पड़ेगा।

*क्यों टली लॉन्चिंग? सरकार के पास दो बहाने*

*हजारों आवेदनों का पहाड़ :* नौवें चरण में हजारों आवेदन आए हैं, जिनका जमीनी सत्यापन अभी पूरा नहीं हुआ। विभाग कह रहा है, अभी एक महीना और लगेगा।
*नई गाइडलाइन का पेंच :* सीएम सुक्खू ने नया ऐलान कर दिया कि जिसने मनरेगा में एक दिन भी काम नहीं किया, उसे भी लाभ मिलेगा। अब इसी नई घोषणा के लिए नई गाइडलाइन बन रही है।

*अब 11 दिसंबर को होगा ‘भव्य’ शुभारंभ*

सूत्रों की मानें तो सरकार ने इस योजना को अब अपनी सालगिरह के लिए संभाल कर रख दिया है। 11 दिसंबर को सुक्खू सरकार 4 साल पूरे होने का जश्न मनाएगी, उसी दिन इस योजना को लॉन्च किया जाएगा। चर्चा तो ये भी है कि इस मंच पर प्रियंका गांधी वाड्रा खुद आएंगी।

मतलब साफ है – जनता का पैसा, सरकार का जश्न। जब तक वेरिफिकेशन के नाम पर फाइलें घूमेंगी, तब तक पात्र परिवार इंतजार की लाइन में खड़े रहेंगे। सरकार का कहना है – लाभ सिर्फ असली हकदार को मिलेगा, इसलिए देरी हो रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!