छात्र हित और बेहतर समन्वय पर रहेगा फोकस
कुल्लू, करंट न्यूज़ : रविवार को राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
*नई टीम को मिली जिम्मेदारी*
बैठक में सर्वसम्मति से राकेश जंबाल को अध्यक्ष, किरत को उपाध्यक्ष, डॉ. बबली जोशी को सचिव, रमेश कुमार को संयुक्त सचिव तथा श्रीमती सुजाता शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अभिभावक वर्ग से तीन और शिक्षक वर्ग से चार सदस्यों को कार्यकारिणी में नामित किया गया।
*छात्रों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा*
बैठक में विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अभिभावकों और महाविद्यालय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।
नवगठित कार्यकारिणी सत्र 2026-27 के दौरान महाविद्यालय में शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए कार्य करेगी। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सहयोग की आशा जताई।