Spread the love

बैजनाथ, करंट न्यूज़ : मुख्यमंत्री कार्यालय पर 20 करोड़ रुपये के खर्च को लेकर बैजनाथ में सियासत गरमा गई है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव *रविता भारद्वाज* ने कांग्रेस सरकार पर फिजूलखर्ची का आरोप लगाया है।

*सरकार की प्राथमिकता पर उठाए सवाल*

रविता भारद्वाज ने कहा कि सीएम ऑफिस के निर्माण पर करीब 20 करोड़ खर्च करना सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

*बैजनाथ के हालात गिनाए*

उन्होंने कहा कि बैजनाथ में आज भी उच्च शिक्षा के पर्याप्त अवसर नहीं हैं, अस्पतालों की सुविधाएं बदहाल हैं, स्कूलों की हालत खस्ता है और सड़कें सुधार मांग रही हैं।

*“आधा पैसा भी बैजनाथ पर लगता तो…”*

रविता ने कहा कि “बैजनाथ की जनता पूछ रही है कि जब क्षेत्र में स्कूल, अस्पताल और सड़कें बेहतर सुविधाओं की मांग कर रहे हैं, तो सरकार के लिए 20 करोड़ की प्राथमिकता सीएम ऑफिस क्यों बनी? इस राशि का आधा भी बैजनाथ पर खर्च किया जाता तो कई विकास कार्य धरातल पर दिखते।”

उन्होंने मांग की है कि सरकार VIP सुविधाओं के बजाय आम जनता की बुनियादी जरूरतों – शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क को प्राथमिकता दे और बैजनाथ के लिए विशेष बजट जारी करे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!