Spread the love

बैजनाथ, करंट न्यूज़ :
उपमंडल की बिनवा नदी में गुरुवार शाम एक महिला का अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार बुहली कोठी के कुछ युवा शाम को नदी में नहाने गए थे। तभी उन्होंने पानी में एक शव बहता देखा। युवाओं ने तुरंत पूर्व वार्ड पार्षद राजेश क्लेडी और पत्रकार गौरव सूद को सूचना दी, जिन्होंने बैजनाथ पुलिस को अलर्ट किया।

सूचना मिलते ही *SHO यादेश ठाकुर* के नेतृत्व में पुलिस टीम और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय युवाओं की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल *महिला की पहचान नहीं हो पाई है*। मौत किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है और शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!