Spread the love

निरमंड (कुल्लू), करंट न्यूज़ : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरूवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नित्थर उपतहसील की ग्राम पंचायत दुराह के डवार्च सड़क मार्ग पर सेरी के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक गुरूवार देर रात ऑल्टो कार दुराह की तरफ आ रही थी। इसी दौरान सेरी के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गई।

मृतकों की पहचान हरि सिंह निवासी गांव शाह, ग्राम पंचायत लोट और श्याम लाल निवासी गांव डवार्च, ग्राम पंचायत दुराह तहसील निरमंड जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!