Spread the love

झाकड़ी (शिमला), करंट न्यूज़ : विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार और एसजेवीएन निगम मुख्यालय शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुसार नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में बुधवार से “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ हो गया। यह पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।

पखवाड़े की शुरुआत शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई। परियोजना परिसर झाकड़ी में आयोजित कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख ई. राजीव कपूर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी ने स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

इस दौरान हेल्पएज इंडिया द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से गांव बसरा के लोगों को भी स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

परियोजना प्रबंधन के अनुसार पखवाड़े के दौरान कई रचनात्मक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता, स्वच्छ जल संचय, वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण पर क्विज, पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं होंगी।

इसके अलावा स्वच्छता अभियान, स्वच्छता रैली और अन्य जन-जागरूकता गतिविधियां भी चलाई जाएंगी, ताकि स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय समुदाय और छात्रों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!