नादौन (हमीरपुर), करंट न्यूज़ : आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को नादौन में कहा कि सरकार आउटसोर्स कर्मियों के शोषण को रोकने के लिए ठोस नीति बनाने जा रही है।

CM ने क्या कहा?
आउटसोर्स नीति पर: सरकार आउटसोर्स कर्मियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है।
भाजपा पर हमला: प्रदेश भाजपा को मेरी हर बात बुरी लगती है। भाजपा आज कई गुटों में बंट चुकी है।
लॉटरी विवाद पर: देश के कई राज्यों, जिनमें कई भाजपा शासित राज्य भी शामिल हैं, वहां लॉटरी चलती है। ये भाग्य का खेल है, इसे दूसरे नजरिये से नहीं देखना चाहिए।
नेपाल आपदा पर: हम केंद्र के संपर्क में हैं। पता लगाया जा रहा है कि हिमाचल के कितने लोग इस वक्त नेपाल में हैं, जल्द जानकारी देंगे।