Spread the love

भुंतर (कुल्लू), करंट न्यूज़ : विकास खंड भुंतर की ग्राम पंचायत बड़ा भूइन में _दो दिवसीय पंच सम्मेलन_ आयोजित हुआ। सम्मेलन का मुख्य मकसद _विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) VBGRAMG_ को लेकर जागरूकता फैलाना और पंचायती राज संस्थाओं को योजना के क्रियान्वयन की जानकारी देना था।

सम्मेलन की अध्यक्षता _खंड विकास अधिकारी भुंतर गौरव धीमान_ ने की। कार्यक्रम में पंचायत समिति अध्यक्ष रमेश चंद विशेष रूप से मौजूद रहे।

सम्मेलन में _विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)_ के उद्देश्य, प्रावधान, लागू करने की प्रक्रिया और पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।

_गौरव धीमान_ ने सभी प्रतिनिधियों से कहा कि वह सम्मेलन में दी गई जानकारी को अपनी पंचायतों के लोगों तक पहुंचाएं और योजना के _सफल, पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन_ में पूरा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संदर्भ में भी अपने-अपने पंचायत में लोगों को जागरूक करें ताकि वह सरकार की इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्यों, प्रधानों, उप-प्रधानों, वार्ड सदस्यों और स्वयं सहायता समूहों ने भी अपने सुझाव रखे। अंत में सभी ने योजना का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

सम्मेलन में बीडीओ कार्यालय स्टाफ से रमना ठाकुर, नीरज शर्मा, शशि किरण, दीपक बोध, राजेंद्र धड़वाल उपस्थित थे। इसके साथ ही विकास खंड भुंतर के सभी पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायतों के प्रधान, उप-प्रधान, वार्ड सदस्य और स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल हुए।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!