Spread the love

शिमला, करंट न्यूज़ :
हिमाचल प्रदेश में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 6 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग ने 10 और 11 अगस्त को 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार शाम जारी बुलेटिन के अनुसार 7 से 13 अगस्त तक किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। निचली और मध्य पहाड़ियों में बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। आज भी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब बना हुआ है।

जानें कब-कहां है अलर्ट

8 अगस्त – येलो अलर्ट
कांगड़ा, सिरमौर और मंडी के कुछ इलाकों में भारी बारिश संभव

9 अगस्त – येलो अलर्ट
ऊना, कांगड़ा, सिरमौर और मंडी में कुछ जगहों पर भारी बारिश

10 अगस्त – ऑरेंज अलर्ट
कांगड़ा, सिरमौर, कुल्लू और मंडी में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश
येलो अलर्ट: ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, शिमला, सोलन, किन्नौर

11 अगस्त – ऑरेंज अलर्ट
चंबा, मंडी, सिरमौर और कुल्लू में भारी से बहुत भारी बारिश
येलो अलर्ट: ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, सोलन, किन्नौर

12 और 13 अगस्त प्रदेश के कुछ भागों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बताया कि 10 और 11 अगस्त को मध्य पहाड़ियों और उससे सटे निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा।

प्रशासन की एडवाइजरी: ये सावधानियां बरतें

  1. भूस्खलन और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में न जाएं
  2. नदी, नालों और खड्डों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें – जलस्तर अचानक बढ़ सकता है
  3. जलभराव वाले इलाकों से बचें
  4. पहाड़ी सड़कों पर रात और बारिश के दौरान यात्रा टालें
  5. गति सीमा और ट्रैफिक नियमों का पालन करें
  6. मौसम विभाग और जिला प्रशासन की सलाह पर नजर रखें

पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील है कि वे अनावश्यक यात्रा न करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 1077 हेल्पलाइन पर सूचना दें।

प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने और बचाव दल तैनात रखने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!