Spread the love

नाहन (सिरमौर), करंट न्यूज़*

सिरमौर जिले के पच्छाद क्षेत्र के डिंगरी सरजेट गांव में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। दूध लाने घर से निकले जीजा-साले की कार गहरी खाई में गिरने से दोनों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे डिंगरी सरजेट निवासी तपेंद्र सिंह (52), उनके जीजा बलवंत सिंह (52) निवासी कोटला बड़ोग और तपेंद्र सिंह की पत्नी प्रभा देवी (50) मढ़ीघाट से गाय का दूध लेकर कार से घर लौट रहे थे। डिंगरी सरजेट के पास चिकनी सड़क पर कार फिसलकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को खाई से निकालकर सिविल अस्पताल सराहां ले जाया गया। रास्ते में तपेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल बलवंत सिंह को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रभा देवी का उपचार जारी है और उनकी हालत चिंताजनक है।

श्रद्धांजलि पैरा

इस हादसे से डिंगरी सरजेट और कोटला बड़ोग गांव में शोक की लहर है। दोनों मृतक परिवार के कमाऊ सदस्य थे। ग्रामीणों ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायल महिला के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशासन से हादसे वाली जगह पर सुरक्षा उपाय और सड़क सुधार की मांग की है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सड़क पर चिकनी मिट्टी के कारण कार के फिसलने की आशंका है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!