केलंग, करंट न्यूज :
लाकेल-स्पीति की विधायक *अनुराधा राणा* ने मंगलवार को ग्राम पंचायत खंगसर के अंतर्गत गांव *शुगु* में बाढ़ से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। बाढ़ के कारण यहां खेतों और सिंचाई कूल्हों को भारी नुकसान पहुंचा है।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी विधायक के साथ मौजूद रहे।

*जल्द शुरू होगा बचाव और मरम्मत कार्य*
विधायक अनुराधा राणा ने बताया कि संबंधित विभागों द्वारा नुकसान का आंकलन कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव के लिए शीघ्र कार्य शुरू किए जाएंगे और क्षतिग्रस्त सिंचाई कूल्हों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर करवाई जाएगी, ताकि किसानों को सिंचाई में दिक्कत न हो।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित किसानों को समय पर राहत पहुंचाई जाए और नुकसान की रिपोर्ट जल्द सरकार को भेजी जाए।
*ग्रामवासियों ने जताया आभार*
मौके पर खंगसर पंचायत के प्रधान *सुरेश कुमार*, गोंदला पंचायत के प्रधान *अनिल शाशनी* और गांव के लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी सुरक्षा उपाय करने की मांग भी रखी।

विधायक ने आश्वासन दिया कि सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी।