Spread the love

मंडी | करंट न्यूज़:
आज का दिन मंडी शहर के पर्यावरण संरक्षण के लिए *भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा*। शहर के बीचों-बीच स्थित *घंटा घर पार्क* में आज एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मंडी नगर निगम की *महापौर सुमन ठाकुर* और *उप महापौर जितेंद्र शर्मा* के कर कमलों द्वारा श्रीनगर से लाए गए विशेष पौधे का रोपण किया गया।

*हरियाली के संकल्प के साथ रोपा गया पौधा*

पौधरोपण के दौरान महापौर सुमन ठाकुर ने कहा कि मंडी को हरित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर होते रहने चाहिए। उप महापौर जितेंद्र शर्मा ने भी युवाओं और आम जनता से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

*कमल कांत शर्मा के प्रयासों को मिली सराहना

इस महत्वपूर्ण पहल के पीछे *कमल कांत शर्मा* का अथक प्रयास रहा। उनके योगदान को देखते हुए *भारतीय सांस्कृतिक निधि चैप्टर मंडी* के संयोजक *नरेश मल्होत्रा* और सह संयोजक *अनिल शर्मा* ने उनकी सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर शहर के *गणमान्य व्यक्ति और मीडिया कर्मी* भी उपस्थित रहे। सभी ने कमल कांत शर्मा को इस नेक पहल के लिए बधाई दी और कहा कि मंडी जैसे ऐतिहासिक शहर में इस तरह के प्रयास पर्यावरण के साथ-साथ शहर की सुंदरता को भी बढ़ाएंगे।

नगर निगम ने भरोसा दिलाया कि रोपे गए पौधे की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी ली जाएगी ताकि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए छाया और हरियाली का प्रतीक बने।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!