Spread the love

कुल्लू | करंट न्यूज: रोटरी क्लब कुल्लू के सदस्यों ने मंगलवार को शास्त्री नगर स्थित *“हेंडीमाचल थेरेपी सेंटर”* का दौरा किया। यह दौरा क्लब के सामाजिक सेवा अभियान *“खिलती कलियाँ”* कार्यक्रम के तहत किया गया।

इस दौरान रोटरी सदस्यों ने सेंटर में मौजूद स्पेशल बच्चों के साथ समय बिताया और उनका हौसला बढ़ाया।

*“स्पेशल बच्चों को भी बराबर का हक” – रोटेरियन राजीव सिंह

रोटरी क्लब कुल्लू के अध्यक्ष *रोटेरियन राजीव सिंह* ने कहा कि क्लब हमेशा से स्पेशल बच्चों के उत्थान के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज सेंटर का दौरा किया गया।

उन्होंने कहा, _“इस तरह के स्पेशल बच्चों को भी आम बच्चों की तरह शिक्षा, स्वास्थ्य और उमंग के साथ जीने का हक है। जरूरत जागरूकता की है। जागरूकता के अभाव में कई बार माता-पिता इन बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाते। इन बच्चों का किसी न किसी रूप में जरूर सहयोग किया जाना चाहिए।”_

*वरिष्ठ सदस्य रहे मौजूद

इस अवसर पर रोटरी क्लब कुल्लू से वरिष्ठ रोटेरियन वी.के. कपूर, ए.जी. अंशुल पराशर, महासचिव आकाश बांगा, डॉ. अभिलाषा ठाकुर और गगन मल्होत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सेंटर के संचालक *एडवोकेट सुरेंद्र मोहन कपूर* ने भी रोटरी सदस्यों का स्वागत किया और बच्चों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

रोटरी सदस्यों ने बच्चों के साथ बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया और भविष्य में भी सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!