Spread the love

मनाली, करंट न्यूज़:  हिमाचल की सैरगाह मनाली में नशा तस्करों के खिलाफ मनाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने झाड़ग, अलेऊ क्षेत्र में एक किराए के कमरे पर दबिश देकर *पति-पत्नी सहित 4 लोगों को 26.200 ग्राम चिट्टा और 20,000 नकदी के साथ गिरफ्तार* किया है। 

*किराए के कमरे में बना रखा था नशे का अड्डा*

जानकारी देते हुए मनाली के डीएसपी कैफ़ी शर्मा ने बताया कि विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर थाना मनाली की पुलिस टीम ने झाड़ग, अलेऊ में एक किराए के कमरे पर छापा मारा। तलाशी के दौरान कमरे में 4 लोग मौजूद मिले। 

बताया कि पुलिस ने कमरे से भारी मात्रा में नशीला सामान बरामद किया। जिसमें *26.200 ग्राम चिट्टा* *₹20,000 की भारतीय मुद्रा*,- *इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल तराजू* व *सिल्वर फॉइल सहित नशे के सेवन में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री  शामिल है।

*पंजाब से आकर चला रहे थे कारोबार*

केडी शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार सभी 4 आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं और मनाली में किराए पर रहकर नशे की सप्लाई कर रहे थे। 

बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान *कुलदीप सिंह उर्फ सूमा* S/O बलदेव सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी फतेहगढ़ राजपूतां, *गहनेशाह उर्फ अंश* पुत्र हरबंश सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी गली नं. 7, मजीठा, *मनप्रीत कौर उर्फ काव्या* पत्नी गहनेशाह, उम्र 20 वर्ष व *गीता* पत्नी लवीश महाजन, उम्र 35 वर्ष, निवासी गांव खजाना, (सभी) अमृतसर, पंजाब  के तौर पर हुई है।

*NDPS में मामला दर्ज, 4 दिन का रिमांड

इस संबंध में थाना मनाली में NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। 

आज चारों आरोपियों को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, कुल्लू की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को *10 जुलाई तक 4 दिन के पुलिस रिमांड* पर भेज दिया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर चिट्टे के स्रोत, सप्लायर और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है।

*पुलिस की अपील: नशे के खिलाफ एकजुट हों

डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि मनाली पुलिस नशा तस्करी की पूरी चेन तोड़ने के लिए गंभीर है। 

मनाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति नशे की खरीद-फरोख्त या तस्करी में लिप्त है तो तुरंत *पुलिस हेल्पलाइन 112* पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस का कहना है, “नशे के खिलाफ यह लड़ाई सिर्फ पुलिस की नहीं, पूरे समाज की है। मिलकर ही हम नशा-मुक्त मनाली और नशा-मुक्त हिमाचल बना सकते हैं।”

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!