ज्योतिषाचार्य के मुताबिक शनि अभी मीन राशि में हैं, शनि वक्री होने वाले हैं जुलाई में। 27 जुलाई को शनि वक्री होने जा रहे हैं। शनि गुरु के घर में रहकर वक्री हो रहे हैं। शनि का वक्री होना आपके लिए बड़ा गोचर माना जा रहा है। क्योंकि शनि वक्री होकर साढ़ेसाती की राशियों में बदलाव करेंगे।
शनि की चाल विपरीत होने से क्या फर्क पड़ता है। शनि साढ़ेसाती पर क्या फर्क पड़ता है और इससे किन राशियों के लिए अच्छे और बुरे फल मिलते हैं, यह सब जानकारी हम आपको यहां देंगे।
शनि के वक्री होने से बदल जाएंगे शनि की साढ़ेसाती के असर
शनि का वक्री होना फिर से पूरी साढ़ेसाती को इधर-उधर कर देगा। कोई भी ग्रह जब वक्री होता है तो एक घर पीछे का रिजल्ट देता है।
मीन राशि का शनि जब वक्री होगा तो माना जाएगा कि उसकी अवस्था कुंभ की हो रही है। मकर को भी उसका शिकार होना होगा। साढ़ेसाती बदल जाएगी। ऐसा होने पर मकर राशि पर अभी साढ़ेसाती नहीं है, लेकिन शनि जब वक्री होंगे तो इस राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती का असर आएगा।
शनि आपको फिर से प्रभावित करेंगे। आपके खर्चे से लेकर आपको हेल्थ के मामले में दिक्कत होगी। इसके अलावा कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती है तो इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का खास असर होगा।
शनि कैसे देते हैं लाभ
अगर आपने मेहनत की है और अभी तक आपको आपकी मेहनत का फल नहीं मिला है तो शनि आपको मेहनत का फल दिलाएंगे। इसके अलावा अगर आप किसी झूठे केस में फंसे हैं तो शनि अगर सहीं हैं तो शनि आपको इससे बाहर निकालेंगे।
अगर आप लोहे या तेल का काम करते हैं तो शनि आपको लाभ कराएं और शनि आपके अनुशासन के कारण भी आपको लाभ देते हैं। ईमानदार रहें, आपको इससे लाभ होगा।
मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का क्या असर होगा?
मकर राशि के लिए धन संबंधी परेशानी से परेशान होंगे, खर्च बढ़ेंगे और आप परेशान होंगे। वाणी से आप भी परेशान होंगे गुप्त रोगों का शिकार होंगे। मकर के आमदनी के नए रास्ते बनेंगे, नए रिश्ते बनेंगे। इस दौरान आपकी आमदनी से ज्यादा खर्च बढ़ेंगे, खर्चे भी ऐसे होंगे कि आप टाल नहीं पाएंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए ज्योतिषाचार्य की सलाह जरूर लें।