नई दिल्ली,एजेंसी: भारतीय स्टेट बैंक इस वर्ष 1,500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार 8 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए इस साल 1,500 प्रोबेशनरी ऑफिसर्स की भर्ती करने की योजना बनाई है।
SBI ने भर्ती के लिए जारी नोटिस में बताया कि कुल पदों में से 1,446 रेगुलर वैकेंसी हैं और बाकी 54 बैकलॉग वैकेंसी हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 जुलाई है और बैंक को उम्मीद है कि पूरी प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी हो जाएगी।
पीओ के लिए क्या है योग्यता?
योग्यता के नियमों के अनुसार, आवेदक के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और 1 अप्रैल, 2026 तक उसकी उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए।
इसके अलावा, SBI बैंकिंग के बदलते और कई क्षेत्रों से जुड़े स्वरूप को देखते हुए अलग-अलग बैकग्राउंड वाले प्रोफेशनल्स को भी लेटरल रिक्रूटमेंट के जरिए नियुक्त करता है। इनमें IT प्रोफेशनल्स और डोमेन एक्सपर्ट्स शामिल हैं, जिन्हें डेटा सेंटर, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रिस्क मैनेजमेंट, लीगल, ट्रेजरी, कंप्लायंस और डेटा एनालिटिक्स जैसे अहम कामों के लिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर के तौर पर नियुक्त किया जाता है।